
मालिकों के लिए · फ्री
अपना फ्लैट, रूम या PG फ्री लिस्ट कीजिए
वैशाली नगर में आपका फ्लैट, रूम, PG या मकान है? लिस्टिंग फ्री है। हम किरायेदार ढूँढते हैं, उसे चेक करते हैं, जगह दिखाते हैं और रेंट एग्रीमेंट व पुलिस वेरिफिकेशन में मदद करते हैं।
हम किरायेदार कैसे चेक करते हैं
- हर किरायेदार से पहले बात करते हैं: कौन रहेगा, क्या काम करते हैं या कहाँ पढ़ते हैं, कब शिफ्ट होना है।
- सिर्फ़ वही लोग लाते हैं जो आपकी बताई शर्त पर फ़िट हों: फैमिली, लड़कियाँ, लड़के, बैचलर या जॉब वाले।
- रेंट एग्रीमेंट के लिए उनकी ID लेते हैं और पुलिस वेरिफिकेशन में मदद करते हैं।
- विज़िट पर आप उनसे मिलते हैं और फ़ैसला आपका।
आपकी लिस्टिंग पर क्या दिखेगा
- आपकी अपनी फ़ोटो (छुपी हुई लोकेशन डिटेल हटाकर, किसी का चेहरा हो तो धुंधला करके)।
- रेंट, डिपॉज़िट, फर्नीचर, किसके लिए है और कब से खाली है।
- सिर्फ़ ब्लॉक या सेक्टर और पास का लैंडमार्क। आपका मकान नंबर, नाम या फ़ोन कभी नहीं।
आपका नाम, फ़ोन और पूरा पता हमारे पास ही रहता है। किरायेदार को पूरा पता सिर्फ़ विज़िट तय होने पर बताते हैं।
फ़ीचर्ड लिस्टिंग
चाहते हैं कि ज़्यादा किरायेदार आपकी जगह पहले देखें? फ़ीचर्ड लिस्टिंग अपने पेज और होम पेज पर सबसे ऊपर दिखती है, 'फ़ीचर्ड' लिखा होता है। प्राइस के लिए WhatsApp कीजिए, हम बता देंगे।
WhatsApp करें