Flats on Rent Jaipur

प्राइवेसी

फ़ॉर्म भेजने पर हम आपका नाम, फ़ोन नंबर और आपने क्या माँगा (टाइप, बजट, शिफ्ट होने का महीना, कौन रहेगा, आपका मैसेज और किस पेज से भेजा) रखते हैं। इसे सिर्फ़ आपके लिए जगह या किरायेदार ढूँढने और उसी बारे में कॉल या WhatsApp करने में इस्तेमाल करते हैं।

मालिक: हम आपकी प्रॉपर्टी की डिटेल और आपकी अपलोड की हुई फ़ोटो भी रखते हैं। आपका नाम, फ़ोन नंबर और पूरा पता साइट पर कभी नहीं दिखता।

हम आपकी डिटेल कभी नहीं बेचते, न अपनी टीम के बाहर किसी को देते हैं। विज़िट तय होने पर मालिक और किरायेदार को सिर्फ़ उस विज़िट के लिए एक-दूसरे का नाम और नंबर मिलता है।

फ़ोटो डालने से पहले उसमें छुपी लोकेशन डिटेल हटाते हैं और किसी का चेहरा हो तो धुंधला करते हैं।

कौन से पेज काम आ रहे हैं, ये देखने के लिए हम बिना कुकी के पेज विज़िट और बटन क्लिक गिनते हैं। अपनी डिटेल हटवानी हो तो WhatsApp कीजिए।

WhatsApp करें